Afterlife: RPG Clicker CCG एक रोल-प्लेइंग गेम है, और यद्यपि यह शुरुआत में अन्य क्लिकर गेम की ही तरह प्रतीत हो सकता है, वास्तव में यह गेम खेलने का अत्यंत ही गहरा अनुभव प्रदान करता है। सबसे पहले तो इसमें आप केवल अपने स्क्रीन पर टैप ही नहीं करते हैं, लेकिन उंगली अवश्य ही सरकाते हैं और अलग-अलग हुनरों व विशेष कार्ड को चुनने के लिए उंगली को दबाते और दबाकर रखते हैं।
पहले विकल्प के दौरान Afterlife: RPG Clicker CCG आप स्क्रीन को केवल स्पर्श कर देते हैं और प्रकट होनेवाले दुश्मनों का खात्मा कर देते हैं। लेकिन, जैसे-जैसे आप नयी सामग्रियाँ अनब्लॉक करते हैं, चीजें बदलने लगती हैं। इस गेम की सबसे बुनियादी अवधारणाओं में से एक है इसमें संकेतों का उपयोग, जिसे आप स्क्रीन पर अपनी उंगली स्लाइड करके सक्रिय करते हैं, और जिसके द्वारा आप अपनी युद्ध रणनीति बदल सकते हैं।
अपने विरोधियों को हराने के क्रम में, आप फेयरी डस्ट और अन्य पुरस्कार अर्जित करते हैं। आपकी जीत आपको जीवन के बाद की दुनिया के नये क्षेत्रों में प्रवेश होने की सुविधा देती है, जिसमें आपको ऐसे अधिक ताकतवर दुश्मन मिलते हैं, जो, यदि आपने सावधानी नहीं बरती तो, आपको पूरी तरह से खत्म कर सकते हैं। सौभाग्यवश, आप अपने हुनर में सुधार कर सकते हैं।
Afterlife: RPG Clicker CCG इसी प्रकार के अन्य गेम की तुलना में ज्यादा गहराई वाला और ज्यादा जटिल एक क्लिकर RPG है। इसमें दृश्य भी अत्यंत आकर्षक हैं। कुल मिलाकर, अधिकांश खिलाड़ियों को यह पसंद आएगा, लेकिन अन्य ज्यादा सरल गेम चुनेंगे।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.2, 4.2.2 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Afterlife: RPG Clicker CCG के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी